फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंडर-14 खो-खो में शकोली स्कूल की टीम बनी विजेता

Sun, 21 Sep 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में स्कूली क्रीड़ा संघ की   मड्ग्रां स्कूल में चल रही छात्र एवं छात्रा वर्ग के अंडर- 14 ख
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

तीन दिन तक चलेगी प्रतियोगिता, जिप सदस्य महेंद्र ने किया आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में स्कूली क्रीड़ा संगठन के अंडर-14 छात्र एवं छात्राओं की जिला स्तरीय 53वीं खेलकूद प्रतियोगिता मड्ग्रां में रविवार से शुरू हो गई है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उदयपुर वार्ड के जिप सदस्य महेंद्र ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 262 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और खो-खो के सिंगल और डबल मुकाबले के साथ टेबल टेनिस सहित एथलीट के मुकाबले होंगे। पहले दिन छात्र वर्ग का खो-खो मुकाबला केलांग और शकोली के बीच खेला गया। इसमें शकोली स्कूल की टीम पहले राउंड के विजेता रही। कबड्डी का मुकाबला गोंधला और शांशा के बीच हुआ। इसमें शांशा विजेता रहा। वॉलीबाल मैच मियाड़ वैली और उदयपुर के बीच और तिंदी और त्रिलोकनाथ के बीच हुआ। इसमें मियाड़ वैली और तिंदी पहले राउंड मुकाबले के विजेता रहे। छात्रा वर्ग में कबड्डी का मुकाबला में गोंधला और केलांग, शकोली और उदयपुर के बीच खेला गया। इसमें केलांग और शकोली की टीम दूसरे राउंड में प्रवेश कर गई है। खो-खो का पहला मुकाबला उदयपुर और तिंदी के बीच हुआ। इसमें तिंदी की टीम दूसरे राउंड में प्रवेश कर गई। मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मड्ग्रां ने पहला, शकोली ने दूसरा और तिंदी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता का समापन मंगलवार शाम को होगा। इस मौके पर मड्ग्रां पंचायत के उप-प्रधान सुरेंद्र, एसएमसी प्रधान सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें