फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंगलौर में 1.38 करोड़ रुपये से बना पुल आज जनता को होगा समर्पित

Tue, 06 May 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार मार्ग पर मंगलौर पुल करेगे मुख्यमंत्री उदघाटन। पुल के निरिक्षण के लिए पहुंची उपायुक्त।-डीप
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एनएच-305 पर 1.38 करोड़ रुपये की लागत से बने मंगलौर बैली ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह बैली ब्रिज उस पुल की जगह बनाया गया है, जो अप्रैल महीने में एक भारी ट्रक के गुजरने के दौरान गिर गया था। इस बैली ब्रिज के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और यातायात की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू अपने दौरे के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र में 77 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से 18 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने बताया कि मुख्यमंत्री 6 योजनाओं का लोकार्पण और 12 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें जोहल-जेष्ठा सड़क 472.99 लाख रुपये, ज्वाली-टिंडा बाया बेयोगी सड़क 465.10 लाख रुपये, तीर्थन खड्ड पर 36 मीटर लंबा पुल 711.31 लाख रुपये और सैंज खड्ड पर 28 मीटर सिंगल स्पेन स्टील ट्रस पुल 619.97 लाख रुपये प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू इन योजनाओं के साथ-साथ सैंज खड्ड पर 582 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 28 मीटर सिंगल स्पेन ट्रस पुल और 732.19 लाख रुपये के बंजार बाईपास सड़क व पुल की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा, नदी किनारे विभिन्न संरक्षण कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व मंगलवार को उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मंगलौर पुल का जायजा लिया। इसके साथ ही शरची गांव में पहुंचकर आयोजन की तैयारियों को भी परखा।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुक्खू जल जीवन मिशन के तहत 279.96 लाख रुपये की जल शक्ति विभाग की योजना और 216.71 लाख रुपये की डोड़नीआगे भटग्रां जल जीवन मिशन योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत 206.8 लाख रुपये की एक अन्य योजना और 279.68 लाख रुपये की बहुमंजिला पार्किंग का भी उद्घाटन किया जाएगा।

शरची में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुक्खू अपने दौरे के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र के ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क देहुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शरची में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में शरची, शिल्ही, तुंग, नोहाण्डा, पेखडी और कढ़ीधार गांवों को शामिल किया गया है।

बंजार मार्ग पर मंगलौर पुल करेगे मुख्यमंत्री उदघाटन। पुल के निरिक्षण के लिए पहुंची उपायुक्त।-डीप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें