फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हरिपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हरिपुर मेले में लोगों के साथ नृत्य करती नीलासुरी।-संवाद
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के हरिपुर में माता नीलासुरी के जन्मदिन के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और उत्सव का बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान माता नीलासुरी ने परंपरा के अनुसार हरिपुर गांव की परिक्रमा की और हारियानों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। गांववासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से माता का स्वागत किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। माता के कारदार सुभाष ठाकुर और पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह उत्सव हर वर्ष माता के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस उत्सव में माता का रथ यात्रा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा की जाती है। श्रद्धालु खासकर महिलाएं, उत्सव में नाटी डालते हुए माता की पूजा-अर्चना करती हैं। सोमवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार लगा रहा, और उत्सव के दौरान सभी ने एक साथ मिलकर माता के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। यह परंपरा हर साल माता के जन्मदिवस पर निभाई जाती है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का निर्माण होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें