कुल्लू। श्रीराम चंद्र मंदिर संस्थान मणिकर्ण की ओर से चार और पांच सितंबर को भादो स्नान पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मणिकर्ण मंदिर परिसर में लंगर सेवा भी आयोजित की जाएगी।
संस्था की ओर से चार सितंबर को मंदिर परिसर में रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन होगा। वहीं, पांच सितंबर को भादो स्नान पर्व के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम चंद्र मंदिर संस्थान ने सभी श्रीराम श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। संवाद