फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पौटू आलिये भानजिये... पर नाचे दर्शक

विज्ञापन
सैंज मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में झूमते सैकड़ों दर्शक। 
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिलास्तरीय मेले में वॉयस ऑफ सैंज के ग्रैंड फिनाले में हरीश ठाकुर की आवाज का जादू चला। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में वायस ऑफ सैंज का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इसमें पांच प्रतिभागियों ने सुर और ताल की परीक्षा दी। परीक्षा की कसौटी में हरीश ठाकुर बेहतर उतरे और वायस ऑफ सैंज खिताब अपने नाम किया। रोहित ठाकुर दूसरे और साजन राही तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों को खूब झुमाया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज लोकगायक लाल सिंह ठाकुर ने पहाड़ी भजन म्हारे देऊआ लक्ष्मी नारायण से किया।
विज्ञापन

लोकगायक कुशाल ने तेरा मेरा प्यार अड़िये बचपना रा, पूजा आर्य ने कजरा मोहब्बत वाला, तू ठगी अछरिये तू ठगी गीत पेश किया। किरण शर्मा ने साजन निकलू बेकार औधी बौता चोडू दिलड़ू गीतों की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।
लोकगायक रमेश ठाकुर ने सैंज म्हारा होटला रोहे तुसे ऐंदे-जांदे, देश शोभला ऊझी-मनाली रा, माते बोल्दी गठरिया ओ शोरिये से पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब नचाया। स्टार कलाकार लोकगायक डाबे राम कुल्लवी ने हिहुआ रा लागे पूणे दिलड़ू दूई रे घुले, पौटू आलिये भानजिये गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पावर निगम सैंज परियोजना के उपमहाप्रबंधक इंद्र शर्मा और कांगड़ा बैंक के निदेशक थरवन पालसरा मुख्यातिथि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें