फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कार्निवाल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में खूब थिरके दर्शक

विज्ञापन
The audience danced in full swing at the fourth cultural evening of Kullu Carnival. - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। कार्निवाल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में दर्शके खूब थिरके। पहले खुशबू भारद्वाज और फिर दीपक जनदेवा ने अटल सदन के ऑडिटोरियम में सैकड़ों दर्शकों को नचाया।
विज्ञापन

खुशबू ने लछी-लछी लोग गलान्दे, चंबा पार की नदियां पार, लाल चिड़िये, बोतला फूटी हाय रे नातिया, कुल्लू री पोट्टू आलिये गीतों से दर्शकों को झूमने पर विवश किया। सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार लोक गायक दीपक जनदेवा की आवाज का जादू भी सिर चढ़ कर बोला। उन्होंने तू शुने तारा लाड़िये, कला लाड़िये ऊझी री झेचिये, ऊझी री पोट्टू आलिये, कोखे तू होली झुरिये, झमकू आलिये, माये नई मेरिये चंबा कितनी दूर, औज काले री शोहरी बाल रखड़ी छोटे के अलावा हिमाचली और फिल्मी गीतों से सांस्कृतिक संध्या खास बनाया।
इसके अलावा दीपक ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए लग जा गले गीत भी गया। इस गीत को दर्शकों ने भी उनके साथ मिलकर गुनगुनाया। दीपक जनदेवा ने कहा कि जिला प्रशासन ने स्थानीय कलाकारों को मौका देकर सराहनीय पहल की है। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों में हिमाचल से बाहर के कलाकारों को मौका दिया जाता रहा है। इस बार ऐसा नहीं हुआ है, इससे उभरते हुए लोक कलाकारों को मंच मिला है।

The audience danced in full swing at the fourth cultural evening of Kullu Carnival.- फोटो : Kullu

कुल्लू कार्निवाल में प्रस्तुती देते लाहौल के कलाकार।-संवाद- फोटो : Kullu

कुल्लू कार्निवाल में झुमते दर्शक।-संवाद- फोटो : Kullu

कुल्लू कार्निवाल में प्रस्तुती देते लाहौल के कलाकार।-संवाद- फोटो : Kullu

कुल्लू कार्निवाल में प्रस्तुती देते लाहौल के कलाकार।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें