सैंज मेले में गीता भारद्वाज का जादू: स्टार कलाकार के पहाड़ी तरानों पर जमकर थिरके दर्शक।-संवाद
सैंज (कुल्लू)। जिला स्तरीय सैंज मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका गीता भारद्वाज ने दर्शकों को खूब झुमाया। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में पहाड़ी संस्कृति के रंगों को बिखेरते हुए दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने इन्हां बड़ियां जो तुड़का लायां ठेकेदारणिये, ताे होला बसना ता हां केरिये आदि गीतों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बनाया।
इसके पहले वर्षा ठाकुर ने तेरा मेरा प्यार अड़िये, कौड़ा चुट्टा कुंबरो रा, तिवाश ने रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, बोतल रह गई ठेके, अक्षय शर्मा और एचआर सोनी ने धाना कूटदी, यमला पगला दीवाना गीत पेश कर खूब समां बांधा। हीरा भारद्वाज और तेजा सोनी ने सैंज म्हारा होटल, ढगे रा पथरू काला के जरिए कुल्लवी संस्कृति की सुंदर प्रस्तुति दी। हीरालाल, टशी ठाकुर, केआर कौशल और भूपेश सोनी ने भी पहाड़ी गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।