कुल्लू। सूत्रधार कला संगम संस्था तीन अप्रैल को दिवंगत लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती मनाएगी। यह बात संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में संस्था के कलाकारों की ओर से गीत, संगीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
प्रार्थी का हिमाचल प्रदेश की भाषा, कला एवं संस्कृति के संवर्धन में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके प्रयासों से ही प्रदेश में भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा अकादमी की स्थापना संभव हो सकी। इसके अतिरिक्त कुल्लू के विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाने तथा कलाकेंद्र की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संवाद