फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएचपीसी प्रबंधन के खिलाफ फूटा तलाड़ा के लोगों का गुस्सा

Thu, 18 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज के बिहाली में एनएचपीसी के ​खिलाफ धरना देते तलाड़ा पंचायत के ग्रामीण। स्त्रोत पाठक
विज्ञापन
भूमि कटाव के लिए ठहराया दोषी, पावर स्टेशन कार्यालय बिहाली के बाहर नारेबाजी
विज्ञापन

कहा- प्रबंधन ने जल्द सुरक्षा के उपाय नहीं किए तो तेज किया जाएगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी की तलाड़ा पंचायत के लोगों ने एनएचपीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को एनएचपीसी के पावर स्टेशन कार्यालय बिहाली के बाहर ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पंचायत प्रधान मोहर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घाटी के करीब 10 से अधिक गांवों में भूमि कटाव को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने भूमि कटाव के लिए एनएचपीसी को दोषी ठहराया है। आरोप लगाया कि पिन पार्वती नदी से हो रहे कटाव से गांव की जमीन और घर खिसकने के कगार पर हैं। छह से सात लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। सैंज के नायब तहसीलदार ने पंचायत प्रधान के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है लेकिन भूस्खलन का क्रम जारी है। पंचायत क्षेत्र के कई गांवों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश से चट्टानें खिसक रही हैं। दहशत में ग्रामीणों ने घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। गांव के कई परिवार ऐसे हैं जो घर नष्ट होने के बाद खुले आसमान के नीचे आ जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपांगनी में शाऊगा जंगल की पहाड़ी भी खिसक रही है। इससे सैकड़ों बीघा भूमि भूस्खलन की चपेट में है। ग्रामीणों ने पंचायत में हो रहे भूस्खलन को रोकने के उपाय करने की मांग की है। उन्होंने एनएचपीसी को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस दौरान उप प्रधान सुभाष ठाकुर, समिति सदस्य कमलेश, मेहर सिंह कारदार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधन ने वर्ष 2023 में नदी के तटीकरण के लिए 3.74 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को दिए हैं। ग्रामीणों की हर संभव मदद की जााएगी। - सुधीर कुमार नेगी, महाप्रबंधक एनएचपीसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें