कुल्लू के दुर्गम गांव झनियार में टेंट गाड़ने और सामान ढोने में बीत रहा प्रभावितों का दिन
सर्दी, पानी और लकड़ी की कमी ने बढ़ाईं चुनौतियां, जरूरत का सामान लाने में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दुर्गम गांव झनियार में आग से राख हुए घरों के बाद भी प्रभावित लोग उम्मीद नहीं छोड़ रहे। शनिवार को भी परिवार के रहने के लिए टेंट बनाने, सामान ढोने और जीवन बसाने की तैयारी में जुटे रहे।
सर्दी, पानी और लकड़ी की कमी ने उनकी चुनौतियां और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण आशियानों की ठंडी हो चुकी राख पर जीवन बसाने की जुगत कर रहे हैं। शनिवार को भी प्रभावित टेंट बनाने में जुटे रहे। कोई टेंट गाड़ने का काम करता दिखाई दिया तो कोई सामान ढोते दिखा। दिनभर प्रभावित लोगों का परिवार जीवन बसाने में जुटा रहा। प्रभावितों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं और दानी लोगों को पहुंचना भी जारी है।
ग्रामीण हरीश कुमार ने कहा कि शनिवार को भी प्रभावित टेंट बनाने में लगे रहे। हालांकि अब आशियानों की राख ठंडी हो गई है लेकिन प्रभावितों की जिंदगी बसाने के लिए अभी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तक लोगों का सामान पहुंचाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कई प्रभावित लोग जीआई शीट और अन्य निर्माण सामग्री ढोते रहे। जरूरत का सामान गांव तक पहुंचाने में भी काफी दिक्कत हो रही है।
जल गई सर्दियों के लिए रखी घास और लकड़ी
प्रभावित गांव झनियार में लोगों के सामने अब घास और लकड़ी का संकट पैदा हो गया है। यहां आग की घटना में सर्दियों के लिए भंडार कर रखी घास और लकड़ी जल गई है। अब सर्दियां सिर पर हैं लेकिन ग्रामीणों के पास अपने मवेशियों को देने के लिए न तो घास है और न ही सर्दी के मौसम में तपिश के लिए जलाने को लकड़ी बची है। लोगों का कहना है कि वे रहने के लिए टेंट बनाएं या लकड़ी का प्रबंध करें, यह समझ नहीं आ रहा। सर्दियों में मवेशियों को खिलाने के लिए घास भी नहीं है।
पानी का संकट भी पड़ रहा भारी
प्रभावितों के अनुसार गांव में पानी की समस्या भी अभी दूर नहीं हुई है। इस कारण लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। अगर गांव में पानी उपलब्ध होता तो आग पर भी काबू पाया जा सकता था लेकिन आग से गांव राख होने के बाद भी पानी का संकट बना हुआ है। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावितों की समस्याओं के आधार पर यहां सुविधाएं जुटाई जाएं ताकि सर्दियों के दिनों में प्रभावितों को समस्या का सामना न करना पड़े।
बंजार का झनियार गांव जलने के बाद प्रभावित परिवार की महिलाएं करीब तीन किलोमीटर पैदल कंधों पर छत