फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नव वर्ष के जश्न को लेकर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Fri, 26 Dec 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने अधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

कहा- यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नव वर्ष के जश्न और शीतकालीन पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इससे पर्यटकों के साथ आम लोगों को भी किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
यह जानकारी उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने शरद सीजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक मदन लाल और विभिन्न उपमंडल अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि सर्दियों के मौसम और नव वर्ष के दौरान पर्यटकों की आवाजाही के मद्देनजर यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनाली, मणिकर्ण और बंजार क्षेत्र के लिए होमगार्ड और रिजर्व पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। उन्होंने बीआरओ को निर्देश दिए की पर्यटकों को नदी तट की ओर जाने से रोकने के लिए निर्देशात्मक साइन बोर्ड लगाए जाएं। नदी की ओर जाने वाले रास्तों को बंद करने और क्रैश बैरियर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महकमे को नदी तक की ओर जाने वाले पर्यटकों का चालान करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें