भुंतर में दो युवकों से पकड़ा था 104 ग्राम चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में 104 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किए जाएंगे। आरोपियों को अदालत से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद एक बार पुलिस फिर इन्हें अदालत में पेश करेगी।
गौर रहे कि पुलिस ने छोटा भूईन के एक होटल में दबिश दी थी। होटल के एक कमरे से तलाशी के दौरान आरोपी निखिल शर्मा (32) निवासी गांव पारला भुंतर, डाकघर व तहसील भुंतर, कुल्लू और शिव कुमार (32) निवासी मकान नंबर 75, मंगली निच्ची, डाकघर रामगढ़, तहसील व जिला लुधियाना, पंजाब के कब्जे से कुल 104 ग्राम चिट्टा और 21,200 रुपये नकदी बरामद की थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों के साथ और कौन लोग जुड़े हैं, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। जिले में चिट्टा जैसे नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आएगी।