कुल्लू। कसोल में हैश ब्राउनीज और चरस के साथ पकड़े एक आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी को पुलिस ने 10 जून को कसोल क्षेत्र से पकड़ा है।
आरोपी के खिलाफ मणिकर्ण थाना में 24 फरवरी, 2025 को एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोपी संछलाल मोकतान के पास 45.71 ग्राम चरस, 05 हैश ब्राउनीज, 840 नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई थी। आरोपी को नोटिस पर रिहा करने के बाद पुलिस ने बरामद सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। 10 जून को प्राप्त फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार यह पुष्टि हुई कि जब्त की गई 05 हैश ब्राउनीज चरस से निर्मित हैं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मामले की जांच जारी है। संवाद