कुल्लू। पार्वती घाटी में 202 ग्राम चरस के साथ पकड़े मुंबई के दो युवकों ने मलाणा से चरस खरीदी थी। किससे खरीदी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ले जाकर निशानदेही भी करवाई है।
विज्ञापन
दो दिन पहले मणिकर्ण पुलिस ने गश्त के दौरान 20 वर्ष के दो युवकों से 202 ग्राम चरस और 41,000 रुपये बरामद किए थे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कुल्लू की अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किए जाएंगे। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि चरस तस्करी को लेकर दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है। संवाद