फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े क्रिस्टल स्टोन और विस्फोटक लेकर भाग गए आरोपी

Sun, 26 Oct 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन, किसी को नहीं लगी घर में क्रिस्टल स्टोन जमा करने की भनक
विज्ञापन

गड़सा घाटी में भी क्रिस्टल स्टोन के अवैध खनन के मामले में कार्रवाई कर चुकी है वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा घाटी के नीणू नाला में एक निर्माणाधीन मकान से पकड़े गए क्रिस्टल स्टोन और विस्फोटक के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
क्रिस्टल के साथ ही टीम ने विस्फोटक सामग्री भी पकड़ी थी लेकिन आरोपी और उसका साथ विस्फोटक सामग्री को लेकर मौके से भाग गए। अब आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। निर्माणाधीन मकान में 34 किलो क्रिस्टल स्टोन मिला था। सवाल उठ रहा है कि इतनी मात्रा में क्रिस्टल स्टोन कहां से लाया गया था।
विज्ञापन

गौर रहे कि गड़सा घाटी में क्रिस्टल स्टोन के अवैध खनन का मामला पहले आया था। वन विभाग की टीम ने इसमें कार्रवाई भी की थी। क्रिस्टल स्टोन निकालकर घर में जमा होता रहा और इसकी किसी को भनक नहीं लगी। ऐसे में लोगों ने विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। हालांकि वन विभाग की ओर से निर्माणाधीन मकान में लगी लकड़ी के बिल मांगे गए हैं। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। बहरहाल यह देखने वाली बात होगी कि आखिर पुलिस और वन विभाग मामले में क्या कार्रवाई करता है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें