फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बस के इंतजार में खड़े परिवार से टकराई थार, घायल युवती एम्स बिलासपुर रेफर

Thu, 15 Oct 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर के शाढ़ाबाई में रेन शेल्टर पर टकराई थार गाड़ी। स्त्रोत पाठक
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहे परिवार के लिए बुधवार सुबह शाढ़ाबाई में एक थार आफत बनकर आई। बजौरा-भुंतर-कुल्लू मार्ग पर भुंतर की ओर से आ रही महाराष्ट्र नंबर की थार ने हरियाणा के परिवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में 22 वर्षीय कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद गाड़ी रेन शेल्टर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार हरियाणा के फतेहगढ़ का परिवार शाढ़ाबाई में सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान थार (एमएच 04 एमजेड़-5889) अनियंत्रित होकर परिवार से टकरा गई।
विज्ञापन

घायल कोमल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। हरियाणा का यह परिवार काफी समय से कुल्लू में रह रहा है। ये परिवार पारंपिक वाद्य यंत्रों, गानों और अन्य गतिविधियों से लोगों का मनोरंजन कर अपना गुजर-बसर करता है।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे तेज रफ्तार या चालक को नींद आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन

एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें