फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब दशहरा में 20 नहीं, 27 दिन होगा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

दशहरा उत्सव समिति ने कारोबार करने के लिए बढ़ाया एक हफ्ते का समय

उत्सव के लिए ढालपुर के कलाकेंद्र में प्लॉट का किया जा रहा आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 13 अक्तूबर से शुरू होने वाले दशहरा उत्सव में आने वाले व्यापारियों के लिए दशहरा उत्सव समिति ने दुकानें लगाने का समय 27 दिन निर्धारित कर दिया है। समिति ने इस बार करीब एक सप्ताह का समय बढ़ाया है। इससे पहले उत्सव में आने वाले कारोबारियों को 20 दिन का समय दिया जाता था। इस बार समिति ने दिवाली तक ही दुकानें लगाने का समय दिया है।
दशहरा उत्सव के लिए इन दिनों ढालपुर के कलाकेंद्र में प्लाॅट आबंटन का कार्य चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के व्यापारी पहुंच रहे हैं। दशहरा समिति की ओर से कारोबार करने के लिए बढ़ाए गए दिनों से व्यापारियों में खुशी है। दशहरा में देशभर से हजारों कारोबारी आते हैं और करोड़ों रुपयों का कारोबार होता है।
विज्ञापन

दशहरा में खरीदारी के लिए कुल्लू जिले से लेकर पांगी, किलाड़, लाहौल-स्पीति, मंडी जिले के लोग आते हैं। बागवानी के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी के लोग भी जमकर खरीदारी करते हैं। वहीं व्यापार मंडल कुल्लू दशहरा में व्यापारियों का समय बढ़ाने को लेकर बैठक करने जा रहा है। इसमें दुकानदारों की राय ली जाएगी। व्यापार मंडल कुल्लू के मुख्य संरक्षक दिनेश सेन ने कहा कि वह अभी प्रदेश के बाहर हैं। 30 सितंबर को लौटने के बाद इस पर बैठक रखी जाएगी।
विज्ञापन

...
दशहरा में बाहरी व्यापारियों के कारोबार के लिए समय बढ़ाना ठीक नहीं है। इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होता है। वह पहले भी इसका विरोध करते थे कि 20 दिन के बजाय 15 दिन किया जाएगा। मगर इस बार इसे बढ़ाकर 27 दिन करना उचित नहीं है।
-राकेश कोहली, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें