फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाढ़ और भूस्खलन से एनएच-305 सहित दस सड़कें बंद

Wed, 25 Jun 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज घाटी के जीवा नाला में बाद फटने से आई तबाही के बाद क्षतिग्रस्त सियूंड पुल।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन के कारण औट-बजार-सैंज एनएच-305 सहित दस से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। एनएच-305 जिभी के पास भूस्खलन और नाले में बाढ़ आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन

इस कारण दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंस गए हैं। इसके अलावा न्यूली-सैंज, बंजार गुशैणी समेत अन्य मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गए हैं। हाईवे के बंद होने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों के साथ गाड़ागुशैणी का संपर्क कट गया है। इस कारण शाम के समय चलने वाले करीब पांच से छह रूटों की बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। सड़कों को बहाल करने का काम एनएच के लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें