फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में बिना अनुमति लगाया अस्थायी बाजार

Sat, 13 Dec 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच में खुलासा, अब संचालकों पर कार्रवाई करने की तैयारी में प्रशासन
विज्ञापन

स्कूल गेट के बाहर अस्थायी बाजार का अभिभावकों, दुकानदारों ने किया था विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति अस्थायी बाजार स्थापित किया गया था। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। तहसीलदार ने लोगों के विरोध के बाद जांच के आदेश दिए थे।
पुलिस ने जांच के दौरान बाजार संचालकों से दस्तावेज मांगे तो उनके पास कोई भी वैद्य दस्तावेज नहीं था। ऐसे में प्रशासन ने संचालकों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि व्यापार मंडल सैंज और अभिभावकों ने अस्थायी बाजार का विरोध किया था और इसे हटाने की मांग की थी। इस पर तहसीलदार ने व्यापार मंडल और लोगों के साथ बैठक कर जांच करने के निर्देश दिए थे। अब अस्थायी बाजार को लेकर अनियमितताएं सामने आई हैं। ऐसे में तहसीलदार नरेंद्र शर्मा ने अस्थायी बाजार पर तुरंत रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्थायी बाजार लगाने के लिए निर्धारित मानक और दस्तावेज पूरा करना जरूरी है। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अस्थायी बाजार का स्थानीय कारोबारियों ने यह तर्क देकर विरोध किया था कि वे पहले से मंदी की मार झेल रहे हैं। इस तरह के अस्थायी बाजार से उन्हें और ज्यादा नुकसान होगा। अभिभावकों ने स्कूल के ठीक गेट के सामने इस तरह का बाजार लगाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का तर्क दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें