फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पांगी के लिए 45 करोड़ से बिछ रही 33 केवी की विद्युत लाइन

Sat, 13 Dec 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर 2027 तक पूरा होगा 90 किलोमीटर लंबी लाइन का काम
विज्ञापन

लाइन बिछने से घाटी के 5360 उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पांगी घाटी के लोगों को दो साल बाद बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। थिरोट से किलाड़ के लिए 33 केवी विद्युत ग्रिड लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है।
90 किलोमीटर लंबी यह लाइन बिछाने के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति हुई है। सितंबर में यह काम शुरू हुआ था। दिसंबर 2027 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अब तक पांगी घाटी में बिजली की कोई बड़ी परियोजना नहीं है। हालांकि, घाटी में चार मिनी हाइडल प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्युत दोहन किया जा रहा है। अब 33 केवी लाइन बिछने से पांगी घाटी को 4.5 मेगावाट की क्षमता वाली थिरोट परियोजना से जोड़कर मनाली से लाहौल को सप्लाई करने वाली 33 केवी ग्रिड विद्युत लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्य पूरा होते ही पांगी में रोशनी के नए युग की शुरुआत होगी। खासकर बर्फबारी के दिनों में लोगों को बिजली के संकट से ही जूझना पड़ता है। पांगी मुख्यालय किलाड़ तक 33 केवी विद्युत लाइन पहुंचने के बाद जनता को बिजली आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत मिलेगी। खासकर सर्दी के मौसम में क्षेत्र के लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों ने भी सरकार से क्षेत्र के लिए बिजली सुविधा को सुचारू रखने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की थी।
विज्ञापन


लाहौल के थिरोट से पांगी मुख्यालय किलाड़ के लिए बिछ रही 33 केवी विद्युत लाइन का कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा। इससे पांगी घाटी के लोगों को बिजली की समस्या नहीं आएगी। - सुनील चंदेल, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड किलाड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें