फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओल्ड मनाली और हिडिंबा मंदिर मार्ग पर नहीं चलेंगे टेंपो ट्रैवलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। ओल्ड मनाली और हिडिंबा मंदिर को जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगने से लोगों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या गंभीर होती देख अब पुलिस विभाग ने इस सड़कों पर टेंपो ट्रैवलर आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इस समय मनाली में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। माता हिडिंबा देवी मंदिर समिति, स्थानीय निवासियों तथा ओल्ड मनाली क्षेत्र के लोगों ने पुलिस विभाग को सुझाव दिया था कि टेंपो ट्रैवलर को मनाली मेन ब्रिज से माता हिडिंबा मंदिर, ढुंगरी एवं ओल्ड मनाली की ओर जाने की अनुमति न दी जाए।
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि यह निर्णय आवश्यक भी है, क्योंकि टेंपो ट्रैवलर्स के कारण उक्त क्षेत्रों में अत्याधिक ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। आम जनता के सुझाव एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी टेंपो ट्रैवलर, जो विशेष रूप से घूमने अथवा मंदिर दर्शन के लिए माता हिडिंबा मंदिर या ओल्ड मनाली की ओर जा रहा हो, उन्हें मेन ब्रिज से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिन टेंपो ट्रैवलर की ढुंगरी, हिडिंबा क्षेत्र अथवा ओल्ड मनाली स्थित किसी होटल में वैध बुकिंग होगी, केवल उन्हीं वाहनों को आवश्यक सत्यापन के उपरांत अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूर्णतः जनहित एवं आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें