फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घायल

Mon, 16 Nov 2026 03:44 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में वाहन सवार 12 पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
हादसा सरसाड़ी के पास भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर हुआ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 12 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन




हादसे के बाद मची अफरातफरी
हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोग भी अपनी गाड़ियां रोककर घायलों की मदद के लिए नीचे उतरे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सड़क से नीचे गिरे वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें