फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शलवाड़ में 54 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनौन के शलवाड़ गांव में गैर संचारी रोग (एनसीडी) शिविर आयोजित किया गया। इसमें 54 लोगों के बीपी और मधुमेह की जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लक्षण, बचाव और नियंत्रण के उपाय बताए। टीबी के लक्षणों, जांच और निशुल्क उपचार की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. वरुण ने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य टीम का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें