फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राहगीर महिला पर पलटा टेंपो, मौत

Sat, 07 Oct 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड मनाली के समीप एक टेंपो (छोटा हाथी) राहगीर महिला पर पलट गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नेपाल मूल की महिला धनसेरी पत्नी नैन सिंह वोल्वो बस स्टैंड से मनाली शहर की ओर आने वाले पुराने हाईवे पर किनारे खड़ी थी। मनाली से पतलीकूहल की ओर जा रहा टेंपो अचानक पलटकर महिला के ऊपर गिर गया।
इससे महिला उसके नीचे दब गई। महिला को किसी तरह निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
इस संबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें