फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के हकों की रक्षा करना इंटक की प्राथमिकता : हरदीप

Sat, 07 Oct 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में पत्रकार वार्ता के बाद इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि मजदूरों के हक-हकूक की रक्षा करना इंटक की प्राथमिकता रहेगी। इंटक मजदूर हित में निरंतर कार्य कर रही है। इंटक मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। बाबा हरदीप सिंह शनिवार को लाहौल घाटी का दौरा करने के बाद मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केलांग में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री को परिवहन से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। बावा हरदीप ने कहा कि जल्द ही शिमला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी और सरकारी कर्मचारियों के हित में निर्णय लिए जाएंगे।
मजदूरों के लिए स्थायी नीति बनाने के भी प्रयास किए जाएंगे। कर्मचारियों को न्याय दिलवाने के लिए हमेशा प्रयास किया जाएगा। इंटक के प्रदेश प्रवक्ता डीआर जोशी ने कहा कि अध्यक्ष बावा हरदीप के नेतृत्व में इंटक मजबूत है और कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है। इंटक मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें