फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार के तरगाली में पलटा टेंपो, बच्चे समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देरशाम एक वाहन को पास देते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। औट-सैंज हाईवे-305 पर बंजार के साथ लगते तरगाली में एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक बच्चे सहित तीन सवार घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। बच्चे और गाड़ी चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा सोमवार देर शाम हुआ है।
जानकारी के मुताबिक हाईवे-305 पर तरगाली के पास फल और सब्जियों को लदा एक टेंपो हाईवे में ही पलट गया। लोगों के अनुसार टेंपो तरगाली के पास दूसरे वाहन को पास दे रहा था कि टेंपो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। यहां कुछ समय के लिए जाम भी लगा रहा। इसकी सूचना बंजार पुलिस को दी गई। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए बालीचौकी अस्पताल लाया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कुल्लू भेजा गया तो वहां से उसे नेरचौक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की पहचान लीला चंद (36) निवासी घनियार, बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। टेंपो चालक राकेश कुमार निवासी गांव मतेहड़, पालमपुर कांगड़ा तथा एक बच्चे की हालत ठीक है। दोनों की मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें