फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में 2.70 करोड़ से बना देवता लक्ष्मी नारायण का मंदिर

Sun, 07 Apr 2024 04:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण में चल रहा काम, जल्द तैयार होगा भव्य मंदिर, देव समाज में उत्साह का माहौल
विज्ञापन

14 साल पहले बजट होने के बावजूद लटका रहा निर्माण कार्य
....
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी में रैला स्थित आराध्य देवता लक्ष्मी नारायण का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। 2.70 करोड़ की लागत से मेला मैदान के एक छोर पर मंदिर के बनने से श्रद्धालुओं को आस्था का नया ठिकाना मिलेगा। इससे घाटी में पांव पसार रहे पर्यटन व्यवसाय को पंख भी लगेंगे। भव्य मंदिर का सपना साकार होता देख घाटी के देव समाज में उत्साह का माहौल है।
बजट का प्रावधान होने के बावजूद मंदिर का निर्माण कार्य 14 साल से लटका हुआ था। एनएचपीसी ने मंदिर के निर्माण के लिए 14 साल पहले दो करोड़ रुपये जिला प्रशासन के पास जमा करवाए थे, लेकिन मंदिर का निमार्ण कार्य कागजी औपचारिकताओं में उलझा रहा। कुछ साल पूर्व स्थानीय देवता कमेटी ने काम शुरू किया। तकनीकी कारणों से उन्हें प्रशासन की ओर से बजट जारी न हो पाने के कारण काम बंद करना पड़ा। इसमें मंदिर कमेटी को नुकसान हुआ। प्रशासन का कहना था कि कार्य लोक निर्माण विभाग से करवाया जाएगा, इसमें भी पेच फंसा रहा।
विज्ञापन

देव समाज से संबंध रखने वाले ग्रामीण सुखदयाल नेगी, सुभाष रेलु, झाबे राम, जितेंद्र धामी, गुड्डू राम, टेक सिंह, योगराज, ईश्वर राणा ने कहा है कि मंदिर का निर्माण घाटी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटन कारोबार में तेजी आएगी और यहां होने वाली आय से विकासात्मक कार्य किए जा सकेंगे।
लक्ष्मी नारायण के कारदार जगरनाथ ने बताया कि मंदिर का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। उन्होंने बताया कि लाडा से मिले दो करोड की रकम ब्याज सहित कुल 2.40 करोड़ हुई है। रैला-एक और रैला-दो पंचायत ने 30 लाख रुपये जमा करवाए हैं। ऐसे में 2.70 करोड़ से भव्य मंदिर बनेगा।
विज्ञापन

....
अटल के सपनों में शुमार था मंदिर
वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने सैंज के मेला मैदान में पार्वती जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी थी। उन्होंने मैदान में देवता लक्ष्मी नारायण के भव्य मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर की थी। परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी एनएचपीसी ने भी उनकी इच्छा के अनुरूप लाडा के तहत दो करोड़ रुपये की धनराशि 2010 में जारी कर दी थी।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें