फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तेजा ठाकुर तीसरी बार बने बार एसोसिएशन के प्रधान

Sat, 31 May 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बार एसोसिएशन कुल्लू के चुनाव शनिवार को हुए। इसमें बार एसोसिएशन कुल्लू के प्रधान तेजा ठाकुर लगातार तीसरी बार प्रधान बने। तेजा ठाकुर और शिवानी शर्मा के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मतदान प्रक्रिया में 424 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें प्रधान तेजा सिंह ठाकुर को 266 मत पड़े और शिवानी शर्मा को 156 और 2 मत रद्द हुए। इसके चलते तेजा ठाकुर ने शिवानी शर्मा को 110 मतों से हराया। अन्य सभी पद पहले सर्वसम्मति से चुने गए थे। इसमें वरिष्ठ उप प्रधान अनिल नैय्यर, महासचिव अरुण ठाकुर, उपाध्यक्ष रमन कुमार और कोषाध्यक्ष रमेश विष्ट बने। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें