कुल्लू जिला बार एसोसिएशन के लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने गए तेजा ठाकुर।-संवाद
कुल्लू। बार एसोसिएशन कुल्लू की कमान चौथी बार तेजा ठाकुर को सौंपी गई है। एसोसिएशन का चुनाव करवाने को नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी गोपाल शर्मा ने इसकी घोषणा सोमवार को की।
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर तेजा ठाकुर को विराजमान किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी आरसी विष्ट को सौंपी गई है। इसके अलावा संयुक्त सचिव चंद्रामणी, कोषाध्यक्ष योगेश्वरी को बनाया गया है।
उपाध्यक्ष के लिए सोनिया ठाकुर और प्रेस सचिव के लिए पार्थ पराशर को चुना गया। इस मौके पर चौथी बार अध्यक्ष बने तेजा ठाकुर ने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।