फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार जूते पहन आए शिविर में, रोकने पर की अभद्रता : अमन

Sun, 05 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थम रहा विवाद, भृगु ऋषि के देवलुओं ने पुलिस को दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

देवता के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप, तहसीलदार का तबादला मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तहसीलदार और देवलुओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ मारपीट और घसीटकर लाने की तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, दूसरी ओर रविवार को देवता भृगु ऋषि के देवलू एएसपी संजीव चौहान से मिले और एसपी के नाम का शिकायत पत्र सौंपा।
देवलुओं के साथ पहुंचे अमन सूद ने कहा कि दशहरा उत्सव के पहले दिन तहसीलदार कुल्लू भृगु ऋषि के अस्थायी शिविर में जूते पहनकर आए थे। युवक राहुल ने उन्हें जूतों के साथ शिविर में आने से रोका तो उन्होंने अभद्रता की। तहसीलदार ने देवलुओं को पुलिस की कार्रवाई करने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मेले का मालिक मैं हूं, जैसा मैं चाहूंगा तुम सबको वैसा ही करना होगा। नहीं तो तुम्हारे देवता को अगली बार से मेले में आने का निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा। अगले दिन देवता के रथ के साथ अन्य लोगों ने तहसीलदार से कहा कि आप शिविर में चलकर माफी मांगो। इस दौरान तहसीलदार ने देवता के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे। देवता के लिए कहा कि मैंने ऐसे कई देवता देखे हैं, तुम लोग यहां से निकलो।
विज्ञापन

बाद में देवताओं के गूरों ने देववाणी में तहसीलदार से माफी मांगने को कहा। देव आज्ञा का पालन करते हुए देवता के समक्ष नतमस्तक होकर माफी मांगी। तहसीलदार की ओर से दी गई लिखित शिकायत से भावनाएं आहत हुई हैं। तहसीलदार के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाए। तहसीलदार का कुल्लू से तुरंत तबादला किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें