फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ में चलकर बूथों तक पहुंची टीमें, पिलाई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर खंड में माइनस तापमान में स्वास्थ्य विभाग ने सफल बनाया पल्स पोलियो अभियान
विज्ञापन

खराब मौसम में भी डटे रहे कर्मचारी, बच्चे लेकर बूथ पहुंचे अभिभावक

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। शून्य से नीचे तापमान। 30 से 60 सेंटीमीटर बर्फ की मोटी परत और आसमान से गिरते बर्फ के फाहे। मौसम का बिगड़ा मिजाज भी स्वास्थ्य कर्मचारियों का हौसला नहीं डगमगा पाया। रविवार को खराब मौसम में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जुटी रहीं। 30 से 60 सेंटीमीटर बर्फ के बीच 15 मिनट से एक घंटे का पैदल सफर तय कर कर्मचारी पोलियो बूथ तक पहुंचे और बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। मनाली से सोलंग बूथ के लिए दो सदस्यीय टीम सोलंगनाला तक वाहन से पहुंची। उसके बाद पैदल ही बर्फ में चलकर सोलंग में बने बूथ में पहुंचकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई।
रविवार को नग्गर खंड में हजारों बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए 320 कर्मचारियों और 16 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई थी। नग्गर खंड के सोलंग, बुरुआ, मझाच, शनाग, कोठी, पलचान, हलाण में भारी बर्फबारी हुई है। इन क्षेत्रों में स्थापित बूथों तक पहुंचने में पोलियो टीमों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। माइनस तापमान में टीम पोलियो बूथों पर पहुंची। अभिभावक भी माइनस तापमान के बीच अपने बच्चों को पैदल ही पोलियो बूथ तक लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नग्गर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रंजीत ने बताया कि नग्गर खंड में लगभग नौ हजार बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। लोग अच्छी संख्या में अपने बच्चों को लेकर पोलियो बूथ तक पहुंचे। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद पल्स पोलियो अभियान सफल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें