फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कराड़, लगौटी और बिहनी की टीमों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। तीन दिवसीय सिसरी मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक पोविंदर चौहान ने किया। वॉलीबाल स्पर्धा में कुल्लू और मंडी जिले की 10 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच कोठी स्कूल और कराड़ टीम के बीच हुआ। इसमें कराड़ की टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मैच लगौटी और व्यास बॉयज के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें लगौटी की टीम ने जीत दर्जकर अगले दौर में प्रवेश पाया है। तीसरा मैच बिनन-दाे और मंडी जिले के बिहनी की टीम के बीच हुआ। ठसमें बिहनी टीम ने जीत हासिल की है। प्रमोद ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता के अगले दौर के मैचों के साथ फाइनल भी रविवार को खेला जाएगा। इस मौके पर डोला दास दीपक, प्रताप ठाकुर, हरिकृष्ण कटोच, रामलाल ठाकुर व बृज ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें