फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कटराईं में बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए चुनी गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
27 से 29 नवंबर तक कुल्लू में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला बास्केटबॉल संघ लाहौल-स्पीति की महिला एवं पुरुष टीमों के चयन के लिए कटराईं में ट्रायल मंगलवार को हुए। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिला बास्केटबॉल संघ लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष अंकुर राणा ने बताया कि 47वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक कुल्लू में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की महिला और पुरुष टीमों के चयन के लिए ट्रायल लिए गए। संघ के महासचिव मदन बौद्ध ने बताया कि ट्रायल की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के चेयरमैन संजय अंगरूप ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 11 नवंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। अंकुर राणा ने कहा कि संघ का प्रयास है कि लाहौल-स्पीति की महिला और पुरुष टीमें इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें