कुल्लू। भैया दूज पर सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद सरकारी और निजी विद्यालयों में भी छुट्टियां एक दिन बढ़ गई हैं। अब जिले के सभी विद्यालय 12 नवंबर को खुलेंगे। इससे पहले विद्यालयों में छह से 11 नवंबर तक दिवाली का अवकाश निर्धारित किया गया था, लेकिन सरकार की ओर से भैया दूज पर महिला और पुरुष कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद छुट्टियों में एक दिन का इजाफा हो गया है।
इस फैसले से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी अतिरिक्त अवकाश मिला है। अब पांच के बजाय छह दिन के बाद विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से भैया दूज पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते विद्यालयों में भी अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि अब जिले के सरकारी और निजी विद्यालय 12 नवंबर को नियमित रूप से खुलेंगे और पढ़ाई दोबारा शुरू होगी।