कुल्लू। बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय कनिष्ठ वर्ग की वुशू प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की 17 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। जिला वुशू संघ कुल्लू के महासचिव लुदर चंद ने कहा कि नौ जून तक 20वीं राज्य स्तरीय कनिष्ठ वर्ग की वुशू प्रतियोगिता बिलासपुर में हो रही है।
इसमें जिले के 11 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें अक्षित, अर्णव शर्मा, आदित्य ठाकुर, पंकज ठाकुर, लकी, चांद, चंद्रेश कुमार, झाबे राम, पल्लवी ठाकुर, स्वास्तिका ठाकुर और अनशिनी शामिल हैं, जो अपना दमखम दिखाएंगे। संवाद