कुल्लू में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन सत्र 2024-26 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (डी
कुल्लू। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 1286 अभ्यर्थियों ने डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दिया। प्रवेश परीक्षा सुबह के सत्र में 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुबह 09:00 बजे से शुरू हो गया था।
डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन के प्रवेश परीक्षा के लिए शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर (कुल्लू), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। छात्र विद्यालय में 318, कन्या विद्यालय में 272, भुंतर में 462 और बंजार में 234 अभ्यर्थियों ने डीएलएड-सीईटी दिया है। संवाद