बजौरा में श्री श्री संस्कार केंद्र कुल्लू ने 6 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए फाउंडेशन इंस्
कुल्लू। श्री श्री संस्कार केंद्र कुल्लू ने 6 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए फाउंडेशन इंस्टीट्यूशन प्रोग्राम किया। राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला न्यूल और बजौरा में हुए कार्यक्रम में बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रतिदिन दो घंटे के विशेष सत्र आयोजित किए गए।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू के मीडिया प्रभारी सुशांत, शिक्षक सोनम डोलमा, रत्ना ठाकुर, कमला बोध और कविता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही छिपी प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूक करना है। खेल-खेल में कराई गईं गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने श्री श्री संस्कार केंद्र के प्रयास की सराहना की। संवाद