कुल्लू में समग्र शिक्षा के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के आईटीईएस व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 30 मार्च तक प्रशिक्षकों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को प्रशिक्षण का तीसरा और अंतिम चरण शुरू हुआ।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित मेहता ने बताया कि प्रशिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई शिक्षा नीति-2020, नवाचार पूर्ण शिक्षण प्रथाओं, जॉब फेयर, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप तथा एग्जिट सर्वे से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के महत्व, कौशल शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशिक्षकों की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं जवाबदेही पर जानकारी दी जाएगी।
व्यावसायिक प्रशिक्षकों को भारत और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय नीति अधिनियम-2020 और राष्ट्रीय गुणवत्ता गुणवत्ता मानकों (एनएसक्यूएफ) के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा का कार्यान्वयन एवं अवलोकन पर डॉ. अमित मेहता ने व्याख्यान दिया। इसके उपरांत वेब विकास और एआई का उपयोग अध्ययन, कार्य, डाटा प्रविष्टि विषय पर करुणा लखनपाल, कपिल ठाकुर और रोहित चौहान तथा आईटीईएस कंप्यूटर लैब में व्यावहारिक अभ्यास करुणा लखनपाल, अमन शर्मा ज्योति ने करवाया। संवाद