फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाओं का पहुंचाएं लाभ : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के नए-15 सूत्रीय कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का अधिकारी समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों को भी गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करें। यह बात उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने शनिवार को जिला कल्याण विभाग की प्रधानमंत्री के नए-15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के समस्त स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर सभी छात्रों को पूर्व मैट्रिक छात्र योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसमें विकास योजनाओं में अल्पसंख्यकों की भागीदारी और शिक्षा (उर्दू भाषा शामिल) व छात्रवृत्ति सुनिश्चित करने तथा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकास पर जोर दिया। इसके पश्चात उपायुक्त ने अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 व नियम 1995 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें