फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मामले की गहनता से करे जांच

Sat, 05 Nov 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के छमाहण स्कूल के अध्यापक पर छात्रा के साथ की छेड़खानी की खबर से समस्त जेबीटी अध्यापक आहत हैं। पीटीएफ जिला कुल्लू के प्रधान कुलदीप ठाकुर, संघ के कुल्लू खंड प्रधान हरमेश लाल, पूर्व महामंत्री ओंकार शर्मा, इंद्र सागर, कोषाध्यक्ष हेमराज ठाकुर आदि के अनुसार छमाहण स्कूल में पहले भी कई बार अध्यापकों पर आरोप लगाकर लोगों ने मारपीट की है। पीटीएफ जिला कुल्लू अध्यापक वर्ग इस घटना को किसी अन्य साजिश का हिस्सा मानते हैं। पुलिस को मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए। यह मामला पूरी तरह से अलग तरह का है। किसी भी अध्यापक की गले से यह आरोप नहीं उतर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से शिक्षकों को छात्रों के लिए शिक्षा प्रदान करना खतरे से खाली नहीं है। इस तरह के आरोप शिक्षकों पर लगते रहे तो भविष्य में शिक्षा में सुधार लाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर उनका अध्यापक दोषी है तो निश्चित तौर पर सजा मिलनी चाहिए। अगर वह निर्दोष है तो इस तरह के आरोप गुरू शिष्य के गहन रिश्ते पर काला दाग है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें