फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने छात्र को पीटा, कान में आईं चोटें

Fri, 16 Oct 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौहल क्षेत्र में चल रहे एक निजी शिक्षण संस्थान की अध्यापिका ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर डाली। महिला शिक्षक ने छात्र को इस कदर पीटा कि उसके कान में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाकर इसके बारे में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकारी अध्यादेश के मुताबिक स्कूलों में विद्यार्थियों को पीटने पर रोक लगी है। इसके बावजूद विद्यार्थियों को पीटने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौहल में संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान ट्रिनिटी स्कूल के एक छात्र ने अपनी शिक्षिका पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में छात्र ने बताया कि 14 अक्तूबर को उक्त शिक्षिका ने उसके कनपट्टी पर तमाचा जड़ दिया, जिससे उसके कान में चोटें आई हैं। पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है।

निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि छात्र की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से मिली रिपोर्ट में तमाचे से छात्र के कान में चोटें आने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसके बारे में केस दर्ज कर लिया है।  स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका से इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें