मनाली। थाना मनाली क्षेत्र के समाहण में मंगलवार को एक सड़क हादसे में डिजायर टैक्सी का चालक घायल हो गया। हादसे में चालक ने कथित तौर पर वाहन को लापरवाही और गलत दिशा में चलाते हुए वर्कशॉप के बाहर खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार कार नंबर पीबी -01जी-3911 को चालक हरप्रीत सिंह (43) पुत्र भगत सिंह, निवासी आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर, पंजाब चला रहा था। समाहण स्थित वर्कशॉप के बाहर पहुंचने पर उसने वहां खड़ीं एचपी-01के -8790 और यूपी -20सीएक्स-5949 कारों को टक्कर मार दी।
हादसे में डिजायर चालक घायल होकर मौके पर अचेत अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद