फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी, 10 कारोबारियों को साढ़े तीन लाख जुर्माना

Wed, 12 Oct 2016 09:43 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
tax - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीमें दबिश दे रही हैं। पिछले दो दिनों में विभागीय टीम ने बजौरा, भुंतर और कुल्लू में टैक्स चोरी करीब दस मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बजौरा, भुंतर व कुल्लू में दबिश देकर टैक्स में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की। कुल्लू दशहरा उत्सव अधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, लेकिन बाहरी राज्यों से व्यापारियों को माल इन दिनों धड़ाधड़ कुल्लू पहुंच रहा है।
विज्ञापन


चोरी छिपे लाए जा रहे बिना बिल वाले सामान पर आबकारी एवं कराधान विभाग पूरी निगरानी रख रहा है। विभागीय टीमें विभिन्न जगहों में नाका लगाकर ट्रांस्पोटरों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान वोल्वो बसों में बिना बिल के मामले सामने आए हैं। बिना बिल व बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। करीब दस मामलों में विभागियों टीमों ने साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों में दबिश के दौरान अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें