फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओल्ड मनाली में ग्रामीणों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार, सीपीआर और सुरक्षित निकासी का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ओल्ड मनाली में माउंटेन फोरम हिमालयाज ने आइशर फाउंडेशन के सहयोग से आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्राम प्रधान खेम राज सहित 52 ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
परियोजना समन्वयक कीर्ति और सुरेश सतपति ने भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने, भूकंप और हिमपात जैसी स्थानीय आपदाओं के संभावित खतरों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर योगराज और बेली राम ने आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, पट्टी बांधने, सीपीआर देने और घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान बांस और कपड़े की मदद से स्ट्रेचर तैयार करने और आग से बचाव के तरीकों का भी अभ्यास करवाया गया। ग्रामीणों ने विभिन्न गतिविधियों में स्वयं भाग लेकर आपदा के दौरान बचाव के तरीकों का अभ्यास किया। इस अवसर पर ओल्ड मनाली के लिए आपदा निकासी मानचित्र भी तैयार किया गया। इसमें सुरक्षित स्थानों, कमजोर परिवारों और गांव में उपलब्ध संसाधनों को चिह्नित किया गया। आपातकालीन किट तैयार रखने, पूर्व चेतावनी प्रणाली मजबूत करने और ग्राम आपदा प्रबंधन समिति (वीडीएमसी) के गठन पर भी चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें