रामबाग में मनाया विश्व रेबीज दिवस, लावारिस कुत्तों के टीकाकरण पर दिया जोर
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मनाली स्ट्रे संस्था ने नगर परिषद मनाली के सहयोग से सोमवार को रामबाग में विश्व रेबीज दिवस मनाया। कार्यक्रम में एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रेबीज से बचाव और लावारिस पशुओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाली स्ट्रे संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता और समय पर टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से लावारिस पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की। नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान में मनाली स्ट्रे संस्था का योगदान सराहनीय है। नगर परिषद जल्द ही लावारिस कुत्तों का टीकाकरण करवाएगी। संवाद