फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति किसान संघ के अध्यक्ष बने ताराचंद राणा

Thu, 20 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। भारतीय किसान संघ ने जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी ताराचंद राणा को सौंपी है। वीरवार को संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री हरी राम पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। महामंत्री के रूप में मूलराज ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सह मंत्री रमेश, उपाध्यक्ष सुरेंद, कोषाध्यक्ष राम लाल, बीज प्रमुख मोती लाल, जैविक प्रमुख बलबीर, महिला प्रमुख शीला, महिला सह प्रमुख संतोष, खंड अध्यक्ष केलांग शादी लाल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री हरिराम पवार ने कहा की बरसात और बाढ़ के कारण लाहौल-स्पीति में किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। इसमें गोभी, मटर और आलू की अधिकांश फसलों का नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को कोई भी सहायता नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी लड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें