फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सिंह नेगी कर्ण सिंह के ओएसडी

Sun, 30 Aug 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तारा सिंह नेगी को आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने वफादारी का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने नेगी को कर्ण सिंह का ओएसडी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


 राज्यपाल कार्यालय ने इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी है। तारा सिंह नेगी कुल्लू के मौहल क्षेत्र के कोलीबेहड़ गांव के रहने वाले हैं। वह कर्ण सिंह के साथ वर्ष 1990 से जुड़े हुए हैं। नेगी ने कर्ण सिंह के शुरुआती राजनीतिक करियर से लेकर अब तक हर दौर में साय की तरह उनका साथ दिया है। यही कारण है कि कर्ण सिंह खुद ने तारा सिंह नेगी को अपना ओएसडी बनाने की सरकार से सिफारिश की।
विज्ञापन


स्वच्छ छवि के नेगी का ओएसडी बनने से कर्ण सिंह को राजनीतिक तौर पर भी इसका फायदा मिलेगा। ओएसडी बनने के बाद नेगी ने कहा कि वह कर्ण सिंह के साथ कुल्लू की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। नेगी ने अपनी ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा मंत्री कर्ण सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें