फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रशासन से बात, अनशकारियों की अधिकांश मांगों पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले को लेकर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी बंटी सराजी से शुक्रवार को जिला प्रशासन ने वार्ता की। कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर, कार्यकारी एसडीएम गुंजीत सिंह चिमा और तहसीलदार नितेश ठाकुर अनशन स्थल पहुंचे और विभिन्न मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि प्रशासन और अनशनकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई है। अधिकांश मांगों का समाधान कर दिया गया है, जबकि शेष मांगों पर भी बातचीत जारी है।
बंटी सराजी ने बताया कि उनके और संजय चौहान के ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट बहाल कर दिए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के आदेश भी सरकार ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं लेकिन जांच से संबंधित एक महत्वपूर्ण मांग अभी लंबित है। इस पर प्रशासन के साथ वार्ता जारी है और अंतिम निर्णय के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें