कुल्लू। अपर सुल्तानपुर तथा मठ क्षेत्र में जल निकासी तथा भूस्खलन से बचाव के कार्य पूरे किए जाए। अगर गत वर्ष की तरह इस बरसात बारिश अधिक होती है तो स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ेगा।
इसी समस्या को शांतिकुंज मठ विकास समिति के सदस्यों ने उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने बताया कि समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से कब्रिस्तान से मठ सुल्तानपुर सडक करीब दो किलोमीटर है। आखाडा बाजार पेट्रोल पंप के पास से वाया सब्जी मंडी कब्रिस्तान एवं पाठशाला सुल्तानपुर के प्रांगण होते हुए रामशिला ब्यासर सड़क तक बनाई गई है। वर्तमान में इस सड़क की हालत खस्ता हो गई है। साथ ही इसकी कई चौड़ाई को देखते हुए अतिक्रमण की आशंका है। इसके लिए निशानदेही की जाए। संवाद