फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी कॉलेज में बताए स्वामी विवेकानंद के विचार

विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला लाहौल-स्पीति की ओर से कु
विज्ञापन
उदयपुर(लाहौल-स्पीति)। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला लाहौल-स्पीति ने कुकुमसेरी कॉलेज में सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों तथा एबीवीपी के राष्ट्र निर्माण और छात्र हित से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एबीवीपी कुल्लू विभाग संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण और छात्र हितों की रक्षा के उद्देश्य से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सारांश बौद्ध ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक छात्र नेतृत्व के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें